RELIGION

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नगर में शिव-पार्वती की निकाली गई भव्य झांकी 

भगवान भोलेनाथ के दिव्य अवतरण के संदेश को शहरवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आश्रम से निकली झांकी 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की भव्य झांकी शहर के बाबा नगर स्थित आश्रम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो पूरे शहर में भ्रमण किया। झांकी का मुख्य उद्देश्य भगवान भोलेनाथ के दिव्य अवतरण के संदेश को शहर के लोगों तक पहुंचाना है।

 

इस शोभायात्रा के आध्यात्मिक दृष्टिकोण को समझाते हुए आश्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने बताया कि कलयुग के इस घनघोर रात्रि में पूरे संसार को ज्ञान रूपी उजाले और सुख समृद्धि से भरपूर करने हेतु भगवान शिव भगवान भोलेनाथ का दिव्य इस धरती पर हो चुका है जिसे ही हम महाशिवरात्रि व त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस नाजुक समय में हमें परमात्मा शिव से अपने मन रूपी तार को जोड़कर उनके द्वारा बताए गए राजयोग को अपनाकर हमें भी सुदृढ़ व सुनिश्चित होने की परम आवश्यकता है।

 

झांकी में रमेश चंद्र उपाध्याय, अमित कुमार पटेल ने संस्था द्वारा की जा रही मानव कल्याण के कार्यों को सराहते हुए यात्रा में शामिल होकर खुद को भी पुण्य का भागी बनाया। संस्था की संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी दीदी समेत ब्रह्माकुमार अंकित, पारस भाई, विनय भाई, अजय भाई, मदन, भास्कर, अर्जुन, हरिश्चंद्र, अरविंद, जगत, जितेंद्र एवं सैकड़ों माताओं -बहनों ने सम्मिलित होकर इस शोभायात्रा के साक्षी बनें।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button