OTHERS

मॉडल थाना में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने बाँधी राखी, भावुक हुए थानाध्यक्ष

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बक्सर मॉडल थाना परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था की स्थानीय संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह समेत पूरे पुलिस बल को प्रेमपूर्वक राखी बांधी और उनके सुख-शांति एवं सुरक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में एक भावनात्मक और आध्यात्मिक वातावरण देखने को मिला। राखी बांधते हुए रानी दीदी ने सभी पुलिसकर्मियों को उनके कठिन कार्य और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें ईश्वरीय सुरक्षा का आशीर्वाद भी प्रदान किया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अक्सर अपने परिवार से दूर रहते हैं, खासकर त्योहारों पर घर नहीं पहुंच पाते। रक्षाबंधन का पर्व भी ऐसा ही एक अवसर होता है जब कई पुलिसकर्मी अपनी बहनों से नहीं मिल पाते। लेकिन आज ब्रह्माकुमारी दीदी ने इस आयोजन के माध्यम से हमारी भावनाओं को समझा और उन्हें सम्मान दिया। ऐसा लगा जैसे हमारी अपनी बहनें हमें राखी बांधने आई हों। इसके लिए हम सभी उनके हृदय से आभारी हैं।

 

इस आयोजन से पुलिसकर्मियों में नया उत्साह और आत्मबल देखने को मिला। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक पर्व को जब सेवा में लगे रक्षक अपने कार्यस्थल पर इस प्रकार अनुभव करते हैं, तो वह पर्व केवल एक रस्म नहीं बल्कि उनके मनोबल को सशक्त करने वाला अवसर बन जाता है। कार्यक्रम के अंत में ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने सभी को आत्म-ज्ञान, आत्म-संयम और सेवा के मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। उन्होंने यह भी कहा कि, रक्षा सूत्र केवल धागा नहीं होता, यह आत्मिक संबंध, स्नेह और संकल्प का प्रतीक होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button