पीडीएस दुकानदार चन्द्र देव सिंह के निधन पर शोकसभा का हुआ आयोजन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
रविवार को पूर्व नगर अध्यक्ष सह जन वितरण प्रणाली विक्रेता चन्द्र देव सिंह के आकस्मिक निधन हो जाने पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। 86 वर्षीय चन्द्र देव सिंह नगर परिषद डुमरांव के साथ ही अनुमंडल के जन वितरण विक्रेताओं के बीच काफी लोकप्रिय थे।








चन्द्र देव सिंह का व्यवहार जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के अलावा आम जनता के साथ हमेशा सहयोगात्मक रहा है। उनके याद में सभी विक्रेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। तथा उनके सहयोगात्मक कार्यों पर भाव विह्वल होकर चर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में उनके इकलौता पुत्र शशि भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अनुमंडल अध्यक्ष भूतेश्वर सिंह ,सचिव शैलेन्द्र कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष पारस नाथ सिंह, बसंत राय, बिजय शंकर त्रिपाठी, राजन प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, दिलीप कुमार, रमेश सिंह, संजीव कुमार, तिवारी जी,जय प्रकाश, राम इकबाल सिंह आदि उपस्थित रहे।




