OTHERS

पाहवा बेंच सदस्य दिनेश जायसवाल फिर से चुने गए रेडक्रास के प्रदेश कोषाध्यक्ष व राजारमन पांडेय के जन्मदिन पर दोनों लोग हुए सम्मानित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
पाहवा बेंच परिसर में गुरुवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित दिनेश कुमार जयसवाल को पाहवा बेंच की ओर से विशेष सम्मान दिया गया। पाहवा बेंच के सम्मानित अध्यक्ष राजर्षि राय ने अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर उन्हें अभिनंदित किया।

 

सभी सदस्यों ने दिनेश कुमार जयसवाल को लगातार दूसरी बार बिहार प्रदेश रेड क्रॉस सोसाइटी का सदस्य चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि यह बेंच और पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है कि हमारे बीच का एक सदस्य राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और समाज सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसी कड़ी में चौसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा रमण पांडे के जन्मदिन पर भी पाहवा बेंच द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और कहा कि उनका जीवन समाज और परमार्थ की सेवा में यूं ही समर्पित रहे।

 

कार्यक्रम में पाहवा बेंच के प्रमुख सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, कवि धनु लाल प्रेमातुर, ई. राम प्रसन्न द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर, जितेंद्र मिश्रा, जन सुराज के शाहाबाद युवा प्रभारी बजरंगी मिश्रा, रामजतन सिंह यादव, सुधीर चौबे, जन वितरण प्रणाली के जिला अध्यक्ष श्रीकृष्णा चौबे, धनजी पांडे, शिवाकांत मिश्रा, भृगुनाथ तिवारी, बक्सर रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्रवण तिवारी, अमरनाथ ओझा, गुप्तेश्वर चौबे, जगदीश मिश्रा, राजा पाहवा, संजय त्रिपाठी, वीरेंद्र पांडे, मंडल जी समेत बड़ी संख्या में अन्य सदस्य और आमजन शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में बेंच सदस्यों के बीच सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button