विद्या भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन संपन्न
लगातार सीखने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है : ब्रह्मदेव प्रसाद


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के अहिरौली स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के परिसर में चल रहे तीन दिवसीय विभागीय आचार्य सम्मेलन सोमवार को संपन्न हो गया। जिसमें भोजपुर एवं बक्सर जिले के विभिन्न सरस्वती शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों से लगभग ढाई सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। समापन दिवस का उद्घाटन मुख्य अतिथि बांका विभाग के विभाग निरीक्षक ब्रह्मदेव प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह की। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य मनोरंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला निरीक्षक गंगा चौधरी ने की।
मुख्य अतिथि ने कहा कि लगातार सीखने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफल होता है। इसके अलावा पंचपदी शिक्षण पद्धतियों, पंचकोश, पांच केंद्रीय आधारभूत विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा भारतीय दर्शन व संस्कृति से बालकों को अवगत कराने को लेकर अपील की। बालकों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक शिक्षा, योग, संगीत, संस्कृत एवं नैतिक व आध्यात्मिक शिक्षा बालकों के अंदर जरूरी है। बालकों के लिए संस्कारयुक्त शिक्षा ही विद्या भारती का आधार है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के बीच सामूहिक गीत, सूर्य नमस्कार, समता, सुलेख जलेबी दौड़, चम्मच दौड़ समेत अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। वही सुलेख प्रतियोगिता में मदन कुमार पांडेय अहिरौली, संजीव कुमार नया बाजार एवं सुप्रिया पाठक औद्योगिक क्षेत्र, सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में रिद्धि कुमारी औद्योगिक क्षेत्र, प्रीति कुमारी लहठान एवं सुप्रिया कुमारी बाली सोनबरसा, सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में अविनाश कुमार अहिरौली, प्रिंस दुबे वाली सोनवर्षा, सत्येंद्र कुमार वाली सोनवर्षा, सामूहिक गीत व समता प्रतियोगिता में बालिका खंड बक्सर प्रथम, बाली सोनवर्षा द्वितीय एवं अहिरौली तृतीय, चम्मच गोली दौड़ में रोहिणी प्रिया अहिरौली प्रथम, सुमन देवी बालिका खंड द्वितीय व संजू देवी बालिका खंड तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वही कार्यक्रम का अनुभव कथन माधुरी पाठक कुणाल कुमार, विनोद सिंह, रूबी कुमारी, कृति कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विभाग प्रमुख लालबाबू प्रसाद यादव ने किया। मौके पर सतीश कुमार सिंह, परमेश्वर कुमार, धारणी कांत पांडेय, प्रधानाचार्य मनोज पांडेय, प्रमोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, जैनेंद्र कुमार समेत अन्य लोग शामिल रहे।





