OTHERS

13 फरवरी को एक दिवसीय रोजगार कैंप का होगा आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
जिला नियोजनालय, बक्सर की ओर से  13 फरवरी 2026 को एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में Blinkit कंपनी योग्य अभ्यर्थियों को नौकरी देगी। Picker Packer & Loader पदों की संख्या 100 है  और वेतन 15461 निर्धारित है। वहीं आयु सीमा 18-35 व योग्यता 5th Above और कार्य स्थल Gurgaon Delhi है ।

 

इसके अलावा Utkarsh SF Bank में पद का नाम Collection Officer पदों की संख्या 100 है। वेतन 17800, उम्र सीमा 18 से 32 और योग्यता 12th Above, कार्य स्थल Bihar है। जबकि, कम्पनी का नाम Yazaki में  Machine Operator पदों की संख्या 100 है । वेतन 20200, उम्र सीमा 18-30, योग्यता 10th Above, कार्य स्थल Pune है। इसमें पुरुष व महिला अभ्यर्थी शामिल होंगे।

 

यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकतें है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वंय जिम्मेवार होंगे।

 

नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सूविधाप्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11 बजे से अपराहन 03 बजे तक संचालित रहेगा। प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button