OTHERS

बाजार समिति रोड में एनजीओ गिरा रहा कूड़ा-कचरा, लोग परेशान

स्थानीय लोगों ने कहा-दुर्गंध और गंदगी से फैल सकती है बीमारी

न्यूज विजन। बक्सर
बाजार समिति रोड नगर परिषद ने  कचरा डंपिंग जोन बना दिया है। नगर परिषद के एनजीओ के द्वारा गिराया जा रहा कचरा राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।  स्थानीय पवन शर्मा ने कहा कि सड़क किनारे लगे कचरे ढेर से निकलने वाले दुर्गंध राहगीर और आस पास के लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

 

राजेश कुमार , मुन्ना यादव समेत अन्य लोगों ने कहा कि डंपिंग ग्राउंड होने के बावजूद सड़क के किनारे कचरा गिराना गलत है। जहां कचरा गिराया जा रहा है, उसके करीब नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय है। यहां सैकड़ों बच्चे रोज पढ़ने के लिए आते हैं। गंदगी और कचरा के ढेर से बच्चे बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पास में सर्व शिक्षा अभियान और गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय है।

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां काफी दिनों से कचरा डंप किया जाता है। स्थानीय लोगों ने जब विरोध किया तो कुछ दिन कचरा डंप करना बंद कर दिया गया था। लेकिन, पंद्रह-बीस दिनों से नगर परिषद से अनुबंधित एनजीओ द्वारा प्रति दिन कचरा गिराया जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो बरसात के मौसम में लोगों की और फजीहत होगी।

वार्ड नंबर 14 की पार्षद ऊषा देवी ने कहा कि बाजार समिति रोड में कचरा डंप नहीं करने के लिए कई दफे बोर्ड में कहा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गई। नगर परिषद के पास डंपिंग जोन रहने के बावजूद बाजार समिति रोड में कचरा डंप करने का कोई औचित्य नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button