IMA बक्सर के नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न, डॉ. आर. एन. तिवारी अध्यक्ष और डॉ. रितेश चौबे तीसरी बार बने सचिव
सर्वसम्मति से हुआ चयन, संगठन को मजबूत बनाने और चिकित्सकों के हित में कार्य करने का लिया संकल्प


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बक्सर इकाई की महत्वपूर्ण बैठक में सत्र 2026-2027 के लिए नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. एन. तिवारी को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया, जबकि डॉ. रितेश चौबे को लगातार तीसरी बार सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जिले के कई अनुभवी और प्रतिष्ठित चिकित्सकों की उपस्थिति रही, जिनमें डॉ. सी. एम. सिंह, डॉ. गंगे राय, डॉ. श्रीनिवास उपाध्याय, डॉ. महेंद्र प्रसाद, डॉ. वी. के. सिंह, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. पी. के. पांडेय, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. राजीव झा, डॉ. एच. एन. पांडेय, डॉ. डी. पी. पाठक एवं डॉ. अनिल सिंह शामिल रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा की गई। इसी क्रम में कार्यकारिणी समिति में नए सदस्यों को भी शामिल किया गया, ताकि संगठन की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. आर. एन. तिवारी एवं सचिव डॉ. रितेश चौबे ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे चिकित्सकों के अधिकारों, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का भी संकल्प दोहराया। बैठक का समापन आपसी सहयोग, एकता और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।





