नीलकमल टीएमटी सरिया के डिस्ट्रीब्यूटर अनुपम सिंह ने डीलरों व राजमिस्त्रियों को दिया तोहफा
हमारे ब्रांड एम्बेसडर हमारे राजमिस्त्री ही है : दिनेश सिंह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
नगर के स्टेशन रोड स्थित नगर भवन में नीलकमल टीएमटी सरिया द्वारा डीलर, राजमिस्त्री सम्मान समारोह डिस्ट्रीब्यूटर अनुपम कुमार सिंह द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें बतौर अतिथि कंपनी के मार्केटिंग हेड प्रतीक सिंह एवं नीलकमल टीएमटी के बिहार हेड दिनेश सिंह उपस्थित रहे। जिनके द्वारा अपने राजमिस्त्रियों और डीलरों के अंदर जोश भरने का कार्य किया गया।








कार्यक्रम का शुभारम्भ डिस्ट्रीब्यूटर अनुपम कुमार सिंह द्वारा अतिथियों को माला पहनाकर और शॉल देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कंपनी के स्टेट हेड ने सम्बोधित करते हुए कहा की सभी कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर कोई हीरो या हीरोइन होते है लेकिन हमारे ब्रांड एम्बेसडर हमारे राजमिस्त्री ही है। हमलोग प्रचार प्रसार से ज्यादा ग्राहकों के भरोसा पर विश्वास करते है। दो पैसा काम में अन्य कंपनियों से बेहतर उत्पाद अपने ग्राहकों को देना हमारा लक्ष्य है। वही मौके पर जिलेभर के लगभग 84 डीलर एवं लगभग 1000 राजमिस्त्री को पिछले एक वर्ष में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। जिसमे धन्नू जी को फ्रिज के अलावा अन्य को टीवी, मोबाइल, घड़ी, डिनर सेट के अलावा अपने डीलरों को सोने एवं चांदी के सिक्का देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। वही मौके पर अपने राजमिस्त्रियों और डीलरों के मनोरंजन और भोजन का भी व्यवस्था डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा किया गया था।




