OTHERS

नवरात्रि में कन्या प्राथमिक विद्यालय दीवान के बड़का गांव में नन्ही बच्चियों ने सजाई नवदुर्गा की भव्य झांकी

न्यूज विज़न। बक्सर
शनिवार को जिले के इटाढ़ी प्रखंड के कन्या प्राथमिक विद्यालय, दीवान के बड़का गांव में दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका सावित्री सिंह के मार्गदर्शन में नन्ही बच्चियों को मां दुर्गा के नौ रूपों में सुसज्जित कर एक भव्य झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग मंत्रमुग्ध हो उठे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधान शिक्षिका सावित्री सिंह ने विद्यालय परिवार को दुर्गा पूजा एवं विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चियों और अभिभावकों को मां दुर्गा के नव रूपों की महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही दुर्गाष्टमी का महत्व समझाते हुए कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर ‘महिषासुरमर्दिनी’ के रूप में देवताओं और समस्त जगत की रक्षा की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीमित संसाधनों और अल्प समय के बावजूद कार्यक्रम की भव्यता शिक्षकों की कर्मठता और विद्यालय के प्रति समर्पण को दर्शा रही थी।

 

झांकी के अलावा विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत डांडिया रास और गरबा नृत्य ने कार्यक्रम के आनंद को कई गुना बढ़ा दिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अंत में प्रधान शिक्षिका ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, छात्राओं और सहयोगियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा रहा, बल्कि छात्राओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक झुकाव को भी उजागर करता दिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button