‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ व होली के शुभ अवसर पर न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
'क्विज प्रतियोगिता', 'रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता', 'पेंटिंग प्रतियोगिता' व 'रंगोत्सव कार्यक्रम' में बच्चो ने बढ़चढ़कर लिया हिस्सा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के वीर कुँवर सिंह कॉलोनी स्थित प्रतिष्ठित न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल,बक्सर के प्रांगण में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ व होली के शुभ अवसर पर ‘क्विज प्रतियोगिता’ , ‘रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता’, ‘पेंटिंग प्रतियोगिता’ व ‘रंगोत्सव कार्यक्रम’ बहुत ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चों ने गर्मजोशी के साथ बढ़कर हिस्सा लिया। भारत के पहले नोबल पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक प्रोफेसर सी. वी. रामन की खोज ‘रामन’ प्रभाव’ की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्कूल में सुबह विद्यालय सभा में सामूहिक गीत व प्रार्थना के साथ विज्ञान दिवस के मौके पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने विज्ञान से जुड़े प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में बच्चों ने प्रश्नों का उत्तर दिया और पुरस्कार प्राप्त किया।
बच्चों ने रंगोली और चित्रकला के माध्यम से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया
‘साइंस डे’ के अवसर पर बेस्ट ड्राइंग कंपटीशन के प्रतिभागी सृष्टि कुमारी, सलोनी कुमारी ,अमन कुमार, जानवी कुमारी, यशवर्धन, पल्लवी, नित्या, ऋषिका, आराध्या,अनिरुद्ध आदि छात्र छात्राओं को प्रथम विजेता घोषित किया गया। कुछ छात्र-छात्राओं को उनकी कड़ी मेहनत और लगन के साथ बनाए गए एवरेज ड्राइंग के लिए भी पुरस्कृत किया गया जिसमें निष्ठा कुमारी, आर्या यादव, रिया यादव, खुशबू कुमारी, प्रियांशु,कृतिका कुमारी,निखत नूरी, आयुष यादव,आदि छात्र-छात्रा शामिल थे।वही रंगोली प्रतियोगिता के लिए कक्षा आठवीं की छात्रा खुशी, तमन्ना, सलोनी, प्रियांशी ,अक्षिता ने राधा कृष्ण संग होली के रंगोली से दर्शकों को मोहित किया। तो कक्षा दसवीं के छात्र – मिलन राजदीप, रिशु, रितेश अमन ने ‘नेशनल साइंस डे’ की रंगोली प्रस्तुत की।
कक्षा आठवीं के छात्र अभिषेक, गणेश, रोहित, हिमांशु,सत्यम सिंह,अयांश, आशुतोष आदि ने आकर्षक रंगोली प्रस्तुत की तो वही कक्षा आठवीं की छात्रा वैष्णवी, निशा, श्वेता, आकृति ,वैष्णवी संध्या ,पीहू, ने कृष्ण की बंसी की रंगोली प्रस्तुत की। जिसे छात्रों, शिक्षकों और आगंतुकों के द्वारा बहुत ही सराहा गया। सभी बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार, किताब, पेन, पेंसिल, स्टेशनरी सामान व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला जहां बच्चों की प्रतिभा व सामूहिकता की भावना खुलकर सामने आई।
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, सीनियर व जूनियर विंग के बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर होली खेली तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार के पुरस्कार से पुरस्कृत कर होली की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ आपसी भाईचारा और प्रेम पूर्वक होली मनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम से पूरा परिसर रंगों और हंसी-खुशी से सराबोर हो उठा।
वही स्कूल के निदेशक सच्चिदानन्द सिंह जी की ओर से सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। श्री सिंह ने बताया कि इस तरह के अनेकों कार्यक्रम स्कूल में प्रत्येक वर्ष मनाएं जाते हैं जो केवल ज्ञान प्रदान करने व अकादमिक उत्कृष्टता पर ही सीमित नहीं है बल्कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास,चरित्र व व्यक्तित्व का निर्माण कर देश के लिए अच्छे नागरिक का निर्माण करने पर केंद्रित है।
विद्यालय के प्राचार्य राजीव सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को जोड़ना, तथा विद्यार्थियों में आपसी समरसता और बंधुत्व की भावना विकसित करना है। उन्होंने शिक्षकों व बच्चों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी व आयोजन को यादगार बनाने में सभी शिक्षकों व बच्चों को धन्यवाद दिया।





