एमवी कॉलेज का नया वेबसाइट का प्राचार्य ने किया लॉन्चिंग
छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों को महाविद्यालय से संबंधित समस्त जानकारी सहजता से हो सकेगी उपलब्ध


न्यूज़ विज़न। बक्सर
सोमवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह के द्वारा महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://mvcollegebuxar.ac.in को नए रूप में रिवैंप (Revamped) कर विधिवत लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य कक्ष में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. कृष्णा कान्त सिंह ने कहा कि नई वेबसाइट आधुनिक तकनीक, उपयोगकर्ता-अनुकूल डिज़ाइन और अद्यतन शैक्षणिक सूचनाओं से युक्त है, जिससे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा शिक्षकों को महाविद्यालय से संबंधित समस्त जानकारी सहजता से उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर पाठ्यक्रम, प्रवेश, परीक्षा, नोटिस, गतिविधियाँ एवं महाविद्यालय की उपलब्धियों से संबंधित जानकारियाँ व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत की गई हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने वेबसाइट के नए स्वरूप की सराहना करते हुए इसे डिजिटल युग में महाविद्यालय की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सभी ने आशा व्यक्त की कि यह पहल शैक्षणिक कार्यों में पारदर्शिता, सूचना के त्वरित आदान–प्रदान तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक पहचान को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसमें डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ सुजीत कुमार यादव, डॉ पंकज कुमार चौधरी, डॉ रवि प्रभात, डॉ सैकत देवनाथ, डॉ अरविन्द कुमार वर्मा, डॉ रासबिहारी शर्मा, डॉ योगर्षि राजपूत, डॉ अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ नवीन शंकर पाठक, डॉ प्रियरंजन चौबे, डॉ अर्चना राय, डॉ छाया चौबे, डॉ विरेन्द्र कुमार, डॉ आलोक कुमार चतुर्वेदी, डॉ दीपक कुमार शर्मा, डॉ अमन कुमार सिंह, डॉ आदित्य कुमार सिंह, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ प्रिती मोर्या, डॉ रवि कुमार ठाकुर, डॉ सुमन श्रीवास्तव, डॉ इसरार आलम, डॉ जय प्रकाश मिश्रा, डॉ सिमा कुमार, डॉ अर्चना पांडे सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।





