OTHERS

एमवी कॉलेज के प्राचार्य बने प्रोफेसर कृष्णा कांत सिंह, संभाला कार्यभार 

वर्षों से प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चलता रहा  एमवी कॉलेज,  प्रो. कृष्ण कांत सिंह, अंग्रेज़ी विषय के एक प्रख्यात, विद्वान और अनुशासित शिक्षाविद् हैं

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अधीनस्थ प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान एम. वी. कॉलेज में लंबे अंतराल के बाद स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेशानुसार, प्रोफेसर कृष्णा कांत सिंह को कॉलेज का स्थायी प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

 

प्रो. कृष्ण कांत सिंह, अंग्रेज़ी विषय के एक प्रख्यात, विद्वान और अनुशासित शिक्षाविद् हैं, जिन्होंने विश्वविद्यालयी शिक्षण, शोध और प्रशासन के क्षेत्र में चार दशकों तक उत्कृष्ट सेवा प्रदान की है। वे न केवल अपने शैक्षणिक कौशल के लिए बल्कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच अपने नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए भी विख्यात हैं। उनकी नियुक्ति पर एम. वी. कॉलेज में उत्साह एवं गौरव का वातावरण देखा गया। कॉलेज के सभी शिक्षक  एवं  कर्मचारीयो संघ ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत समारोह के दौरान कॉलेज परिवार ने सामूहिक रूप से आशा व्यक्त की कि प्रो. सिंह के नेतृत्व में संस्थान एक नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त करेगा।

 

महाविद्यालय में औपचारिक योगदान के पश्चात अपने प्रथम औपचारिक संबोधन में प्रो. कृष्ण कांत सिंह ने कहा कि एम. वी. कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का स्थायी प्राचार्य बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं कॉलेज परिसर में एक समावेशी, सृजनात्मक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हूँ। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से हम इस कॉलेज को राज्य के अग्रणी शैक्षणिक केंद्रों मे स्थान दिलाने का प्रयास करेंगे। ज्ञात हो कि एम. वी. कॉलेज, बक्सर को कई वर्षों से स्थायी प्राचार्य की अनुपस्थिति का सामना करना पड़ रहा था, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर प्रभाव पड़ा था। प्रो. कृष्ण कांत सिंह की नियुक्ति को इस शून्यता की पूर्ति के रूप में देखा जा रहा है और यह कॉलेज के पुनरुत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी। कॉलेज परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में  शिक्षक एवं  शिक्षकेतर कर्मचारी  उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button