CRIME

हत्यारा पति को हुआ आजीवन कारावास, साथ में 20 हजार का अर्थदंड 

  1 जुलाई 2021 को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव में धारदार हथियार से आरोपी ने पत्नी का किया था हत्या 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रभाकर दत्त मिश्र की कोर्ट में हत्या के मामले में सुनवाई हुई। जिसमें गवाहों और  साक्ष्यों के आधार पर आरोपी काे घटना का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी। साथ ही कोर्ट ने अभियुक्त काे 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। जिसे नहीं जमा करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी हाेगी।

 

इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक रामनाथ ठाकुर ने बताया कि 1 जुलाई 2021 को इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव के रहने वाला विजयंत सिंह ने अपनी पत्नी उषा देवी की धारदार हथियार से हत्या कर दिया था। इस संबंध में सिकरौल थाना क्षेत्र के विक्रम इंग्लिश गांव के रहने वाले मृतका के पिता मुंद्रिका सिंह यादव इटाढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज कराते हुए उन्होंने पुलिस को बताया था कि उसने अपनी पुत्री उषा देवी की शादी विजेंद्र सिंह के साथ किया था। जहां उसे मारा पीटा जाता था। उक्त मारपीट की सूचना पीड़िता द्वारा अपने पिता को फोन से कई बार दी थी। इसी बीच 1 जुलाई 2021 को यह सूचना मिली कि उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। जब वह भागा भागा उसके ससुराल पहुंचा तो देखा कि उषा देवी की लाश पड़ी हुई है, जिसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।

उक्त मामले में सूचक ने विजयंत सिंह एवं मृतका के सौतेले पुत्र राजा बाबू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। न्यायालय ने विजयंत सिंह को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सजा के साथ ही 20 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त 6 माह की सजा काटनी हाेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button