CRIME

मुफसिल थाना पुलिस की कार्रवाई: 500 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी फरार

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मुफसिल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के घर से 500 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटका नुआव, वार्ड संख्या 10 में की गई।

 

इस संबंध में मुफसिल थाना गुमटी पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम राम उर्फ सकचौंधी राम, पिता स्वर्गीय रामराज राम, अपने घर से गांजा का अवैध व्यवसाय करता है। सूचना की सत्यता की जांच के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

 

गुमटी पोस्ट प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी। इलाके में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button