OTHERS

एमपी हाई स्कूल में मशाल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

100 मीटर दौड़, 800 मीटर  दौड़, क्रिकेट बॉल थ्रो, लंबी कूद आदि प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने किया बेहतर प्रदर्शन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शहर के एमपी उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को विभागीय निर्देशानुसार मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि नियम तुल्ला फरीदी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल देकर सम्मानित किया गया।

 

मशाल खेल प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय में उत्सवी माहौल कायम रहा। वहीं खेल के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तालियों के माध्यम से खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया है। मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया और कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इसके साथ ही आज यह रोजगार का अवसर भी प्रदान करने में सहायक बन गया है। वहीं प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के बीच से प्रतिभागियों को अपना प्रतिभा कौशल दिखाने का एक प्लेटफॉर्म मशाल प्रतियोगिता के तहत दिया गया है। जहां अपना प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन कर अपने विद्यालय, जिला एवं राज्य व देश का नाम रोशन कर सकते है। खेल आज रोजगार के दिशा में बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है।

 

खेल शिक्षक अशोक कुमार ने खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक के साथ ही अन्य शामिल रहे। मशाल प्रतियोगिता में एमपी उच्च विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में श्रेया कुमारी प्रथम, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गणेश कुमार प्रथम, क्रिकेट बॉल थ्रो बालिका खेल में पलक साहनी प्रथम, क्रिकेट बॉल थ्रो बालक में पवन कुमार प्रथम, 800 मीटर की दौड़ बालक वर्ग में निरंजन कुमार प्रथम, 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सुप्रिया कुमारी प्रथम, लंबी कूद बालक वर्ग में मनोज कुमार, लंबी कूद बालिका वर्ग में कोमल कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button