OTHERS

मुख्यमंत्री ने किया गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण, बिहार–यूपी के बीच बेहतर संपर्कता का रास्ता और तेज

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के नवानगर स्थित औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को हवाई मार्ग से पटना लौट रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने बक्सर के निकट गंगा नदी पर बन रहे नये फोर लेन पुल का हवाई सर्वेक्षण किया। यह पुल बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच बेहतर संपर्कता प्रदान करने वाली एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना मानी जा रही है। हवाई सर्वेक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

गंगा नदी पर पहले से मौजूद दो लेन पुल के समानांतर एक नया फोर लेन पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। दोनों पुलों के साथ जुड़ने के बाद बक्सर से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों विशेषकर वाराणसी, गाजीपुर और प्रयागराज की ओर आवागमन और सुगम हो जाएगा। परियोजना से न केवल समय की बचत होगी बल्कि भारी वाहनों का दबाव भी नियंत्रित रहेगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावनाएँ कम होंगी। नये पुल के चालू होने से बक्सर जिले के व्यापार और परिवहन क्षेत्र में नए आयाम जुड़ने की उम्मीद है। स्थानीय व्यवसायों को मिलेगा बड़ा बाजार, कृषि उत्पादों की परिवहन लागत घटेगी, औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा,  लॉजिस्टिक और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में रोजगार बढ़ेगा। सीमा के दोनों ओर आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय तेजी आ सकती है, जिससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

 

हवाई सर्वेक्षण कर लिए प्रगति की जानकारी

मुख्यमंत्री ने ऊपर से पूरी परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि पुल निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए ताकि जनता जल्द से जल्द इसका लाभ उठा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button