OTHERS

जल जीवन हरियाली के मिशन की पूर्ति से पर्यावरण में हमेशा संतुलन बना रहेगा

जल जीवन हरियाली दिवस पर जल प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु निजी भूमि पर चौर का विकास कार्यक्रम अंतर्गत परिचर्चा का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
अपर समाहर्ता अरूण कुमार सिंह की अध्यक्षता में जल जीवन हरियाली दिवस पर जल प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु निजी भूमि पर चौर का विकास कार्यक्रम अंतर्गत परिचर्चा समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। अपर समाहर्ता ने द्वीप प्रज्जवलित कर परिचर्चा का शुभारंभ किया।

 

अपर समाहर्ता द्वारा बताया कि निजी भूमि में चौर क्षेत्र में अधिक से अधिक तालाब निर्माण कर जल संचय कर मत्स्य पालन एवं वृक्षारोपण कर जल जीवन हरियाली के मिशन की पूर्ति की जा सकती है। जिससे पर्यावरण में हमेशा संतुलन बना रहेगा एवं मानव जीवन पर इसका अनुकूल प्रभाव पडे़गा। अपर समाहर्ता द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कृषकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि निजी चौर की भूमि में अधिक से अधिक तालाब का निर्माण कराये एवं सरकार द्वारा संचालित मत्स्य विभाग की योजनाओं के अनुदान का लाभ उठायें।

 

कार्यक्रम में डीआरडीए निदेशक, जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता गंगा पम्प नहर बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, जिला मिशन प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button