नगरवासियों को न्यूनतम दर पर लाइफ सपोर्टिंग एंबुलेंस उपलब्ध कराएगी नप
सशक्त स्थाई समिति की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले


न्यूज विजन। बक्सर
नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शनिवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक में नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति कमरून निशा ने की। बैठक के प्रारंभ में समृद्धि यात्रा के दौरान विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
मौके पर वित्तीय वर्ष 2026-27 बजट में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बजट में कई नई चीजों को जोड़ने पर चर्चा हुई। इसमें दो लाइफ सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस, डी फ्रीजर युक्त शव वाहन का भी प्रावधान किया गया। नगर परिषद के ईओ कुमार ऋत्विक ने बताया कि शव वाहन व एंबुलेंस जरूरतमंद नगरवासियों को नो प्रॉफिट नो लॉस यानी न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में उप मुख्य पार्षद बेबी देवी, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह, राजू राय, अंजू सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, ईओ कुमार ऋत्विक नप के अन्य अधिकारी मौजूद थे।





