पुलवामा के वीर शहीदों की श्रद्धांजलि में “ब्लड” बक्सर द्वारा रक्तदान शिविर एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति व घरेलु उपचार शिविर का हुआ आयोजन
ब्लड बक्सर द्वारा रक्तदान महादान जीवनदान शिविर का आयोजन


न्यूज़ विज़न। बक्सर
ब्यूटीफुल लाईफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा सोमवार को पुलवामा के वीर शहीदो की श्रद्धांजलि में “ब्लड” बक्सर रक्तदान शिविर एवं आयुर्वेद चिकत्सा पद्त्ति व् घरेलु उपचार की तरफ युवा पीढ़ी को आकर्षित करने का अभियान आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन ब्यूटीफुल लाइफ ओनली ऑन डोनेटिंग ब्लड बक्सर द्वारा रेड क्रॉस भवन ,पुलिस चौकी बक्सर मे किया गया। जिसका उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, वैद धीरज जी (आयुर्वेद विशेषज्ञ), ओमजी यादव समाजसेवी, शशांक शेखर ( वरिष्ठ पत्रकार), अशोक श्रीवास्तव द्वारा किया गया l जिसमे भाजपा नेता सह ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंहका, रजनीश सिन्हा, नसीम नायक, आदिल खान, प्रविव रंजन उपस्थित रहे l साथ ही साथ रेड क्रॉस चेयरमैन द्वारा रेड क्रॉस के नए सदस्यों का प्रमाण पत्र वितरण भी किया गाया l
वैद धीरज आयुर्वेद विशेषज्ञ वाराणसी उत्तर प्रदेश अपने पूर्वजो द्वारा विकसित आयुर्वेद चिकत्सा पद्त्ति व् घरेलु उपचार की तरफ युवा पीढ़ी को आकर्षित करने और वर्तमान में आयुर्वेद पद्दति की उपयोगिता जैसी अति महत्पूर्ण विषय पर युवाओ के साथ चर्चा एवं उन्हें स्वस्थ रूप से जीवन जीने के मार्ग पर जोड़ने के विषय पर आपने विचार साझा करते हुवे युवाओ के मनोबल बढ़ने के लिये मार्गदर्शन प्रदान किया l रक्तदान शिविर में कुल 16 रक्तवीरो ने रक्तदान जिसमे रवि शंकर शर्मा, राजा बाबू , अनमोल अग्रवाल, अंकित जयसवाल, संतोष संकर देशमुख, राकेश कुमार, विकाश चौदहारी, प्रमोद सिंह, अनिल शर्मा, शमी शर्मा ,आदित्य जयसवाल ,अमर कुमार शर्मा , विश्वामित्र शर्मा, आकाश केशरी, आसुतोष सिंह ने रक्तदान किया ।
ब्लड के संसचालक प्रियेश ने बताया की रक्तदान के कुछ प्रमुख फायदे है, जैसे :नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग का खतरा कम होता है, कैंसर का खतरा कम होता है,शरीर में आयरन की मात्रा नियंत्रित रहती है, आदि l रक्तदान के प्रक्रिया मे रक्तदान से पहले और बाद में कुछ जांचें होती हैं , जो की बिलकुल निःशुल्क तथा आवश्यक है , जिनमें रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, और हीमोग्लोबिन की जांच शामिल हैं, साथ ही रक्त में संक्रमणों जैसे एचआईवी, हेपेटाइटिस बी और सी, और सिफिलिस की जांच भी की जाती है l उपरोक्त जाँच एक व्यक्ति के स्वास्थ को दर्शाती है जिसे यदि साल में 1 या 2 बार भी कोई रक्तदान करता है तो उसकी स्वास्थ की स्तिथि सामने आजाती है l चुकी स्वास्थ के क्रम ने खून जाँच प्राथिमक जाँच होती है l अतः हमलोग निवेदन करते है की युवा बढ़ चढ़ कर रक्तदान जीवनदान करे ताकि रक्तदाता की भी स्वास्थ की जाँच हो जाए l
वही ब्लड के नसीम नायक ने बताया की एक रक्तदान से किसी की जान बच सकती है और चिकित्सा उपचार में सहायता मिल सकती है। यह जरूरतमंद लोगों को जीवन रेखा प्रदान करता है l ब्लड का यह इस माह मे पहला कैंप है और भारत सरकार के नेशनल ब्लड डोनेशन ड्राइव के सपोर्ट मे दूसरा कैंप 28 फ़रवरी को होना निश्चित हुवा है इक्छुक युवा युवती हमे कॉल कर के रजिस्ट्रेशन करा सकती है। हमारा नंबर है 8804433322 , हमारे ऑनलाइन लिंक के माध्यम सेl ब्लड के उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने सभी का हार्दिक अभिनन्दन एवं आभार देते हुवे बोले की हमलोग द्वारा प्रत्येक माह में रक्तदान शिविर कर लोगो को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाता है तथा “शुभारंभ – नई सोच , नई परंपरा ” में हमलोग सभी शुभ अवसर में नया खून ,नई सोच के साथ हमलोग रक्तदान की परंपरा की शुरुआत करने की प्रयत्न कर रहे है । जिससे खून की जो कमी है ब्लड बैंक में पूरा किया जा सके। आज के रक्तदान शिविर में इंद्रलोक वाणी का विशेष सहयोग रहा एवं सौजन्य से मोमेंटो, ब्लड बक्सर द्वारा सर्टिफिकेट देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया । इस शिविर को सफल बनाने में ब्लड बक्सर के नसीम नायक, कुमार गौरव, सुमेघा कुमारी, निशा कुमारी तथा ब्लड बैंक के मुकेश कुमार, संतोष कुमार, अनुराग कुमार, चन्दन कुमार, अवधेश आदि का विशेष योगदान रहा है।





