OTHERS

मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

स्थानीय एमपी हाई स्कूल में सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

न्यूज विजन। बक्सर
उत्तिष्ठ भारत की ओर से स्थानीय एमपी हाई स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद और ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में विभिन्न विद्यालयों के 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

 

200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संदीप कुमार पासवान, मनीष कुमार और कृति राज ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से 15 सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में विकास कुमार पाल ने प्रथम, उपहार कुमार ने द्वितीय और गोलू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में नैंसी कुमारी ने प्रथम, अनू कुमारी द्वितीय व रंजू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि, 800 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अमित यादव, उपहार कुमार और विकास कुमार पाल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ चंदन कुमार द्विवेदी, उत्तिष्ठ भारत संस्थान के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडेय व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डीपीओ चंदन द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं से खेल कूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। एमपी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद यादव ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। खेल महोत्सव को सफल बनाने में तकनीकी पदाधिकारी अशोक कुमार, सुनील कुमार सिंह, कमल किशोर राय, राकेश रंजन, संजय कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, के अलावा विष्णु, रंजीत, रोहित बहेरा का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button