OTHERS

मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को एमजी रेसिडेंसी में होगा भगवान वामन भोग कार्यक्रम

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के नया बाजार में मकर संक्रांति पर्व को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर भगवान वामन चेतना मंच के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय उर्फ रिंकु पांडेय ने की, जबकि संचालन मृत्युंजय तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

 

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान वामन भोग का आयोजन शहर के एमजी रेसिडेंसी में किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुक अतिथियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बैठक के दौरान यह भी चर्चा की गई कि मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु विभिन्न क्षेत्रों से गंगा स्नान के लिए शहर पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से इस पर्व का विशेष महत्व है। मंच के सदस्यों ने आयोजन को और अधिक प्रभावी एवं भव्य बनाने के लिए मंच के विकास और विस्तार से जुड़े विभिन्न अहम मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।

 

इसके साथ ही कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जिम्मेदारियां मंच के अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गईं, ताकि आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके। बैठक में दयानंद उपाध्याय, प्रमोद चौबे, प्रकाश पांडेय, राकेश दूबे, कमलाकर ओझा, अभिषेक ओझा, धनंजय मिश्र, सरोज तिवारी, अवधेश चौबे, अखिलेश पांडेय समेत मंच के कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। भगवान वामन चेतना मंच द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मकर संक्रांति पर्व को सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था के साथ मनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button