OTHERS

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, में जंतु विज्ञान विभाग की क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया उत्साह

प्रधानाचार्य ने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता बताई, शिक्षकों ने कहा—ऐसे आयोजन से बढ़ती है पढ़ाई में रुचि

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में छात्रों का उत्साह देखने लायक रहा। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. कृष्णा कांत सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय महर्षि विश्वामित्र के नाम पर स्थापित है, जिनके शिष्य भगवान राम और लक्ष्मण थे। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा को भारतीय संस्कृति की आधारशिला बताते हुए छात्रों और शिक्षकों से इस गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण कर छात्र देश, समाज और महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकते हैं।

 

जंतु विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शशि काला एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। उन्होंने छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए ऐसे आयोजनों की निरंतरता पर बल दिया।

 

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. रास बिहारी शर्मा, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. अवनीश कुमार पाण्डेय, डॉ. छाया चौबे, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. सीमा एवं डॉ. अर्चना पांडेय सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button