एम.भी. कॉलेज बक्सर में एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान



न्यूज़ विज़न। बक्सर
एम.भी. कॉलेज बक्सर की एनसीसी इकाई (Coy 3/30) के कैडेट्स द्वारा दिनांक 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर सहित शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।








अभियान की शुरुआत सोमवार को महाविद्यालय परिसर से की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉक्टर कृष्णकांत सिंह और एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट (कैप्टन) योगर्षि राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि हम अपने घर, मोहल्ले और आसपास के वातावरण को साफ रखें, तो समाज और देश भी स्वच्छ बनेगा। कैडेट्स ने इस दौरान कॉलेज परिसर, मुख्य द्वार के आसपास और खाली पड़े सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। अभियान में झाड़ू लगाने, कचरा उठाने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने और लोगों को जागरूक करने जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं।




इस अभियान में कुल 76 कैडेट्स ने सक्रिय भागीदारी की। प्रमुख कैडेट्स में युओ अंश राय, युओ अराधना कुमारी, कैडेट शुभांकित पांडे, कैडेट प्रिंस कुमार पाल, कैडेट सूरज केसरी, कैडेट सच्चिदानंद गोसाई, कैडेट कालू प्रसाद, कैडेट अमन कुमार, कैडेट सोनाली कुमारी, कैडेट अनुष्का कुमारी, कैडेट निधि कुमारी, कैडेट प्रतिमा कुमारी और कैडेट चांदनी कुमारी समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्थानीय नागरिकों के बीच स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना और उन्हें “स्वच्छ भारत अभियान” से जोड़ना था। कॉलेज प्रशासन ने कैडेट्स के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करती हैं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।

