लोयोला स्कूल, पांडेय पट्टी में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी, आंचल कुमारी बनीं विद्यालय टॉपर
वार्षिक परिणाम वितरण के साथ अभिभावकों को दी गई बच्चों की प्रगति की जानकारी, प्राचार्या समीक्षा तिवारी ने कहा– अनुशासन और सहयोग से ही बनता है उज्ज्वल भविष्य


न्यूज़ विज़न। बक्सर
सदर प्रखंड अंतर्गत पांडेय पट्टी स्थित लोयोला स्कूल में वार्षिक शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी सह परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिवार द्वारा अभिभावकों के स्वागत से हुई। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन 2026 के परिणाम साझा किए और उनकी शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा की। साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास, नियमित उपस्थिति और घर पर पढ़ाई के महत्व पर विशेष बल दिया गया। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्ले ग्रुप में सनी कुमार प्रथम, रौनक कुमार, अंकित कुमार एवं आराधना कुमारी द्वितीय तथा अंशिका कुमारी, प्रीतम कुमार, आनंद कुमार, नारायण कुमार एवं राशि कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी में रियांश पांडेय प्रथम, अभिषेक कुमार द्वितीय और महिमा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। केजी में अंकुश कुमार प्रथम एवं विवेक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।
कक्षा 1 में अनमोल कुमार प्रथम, नवीन कुमार द्वितीय एवं रुद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2 में अनुष्का कुमारी प्रथम, रोहित कुमार द्वितीय एवं आदित्य कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 3 में अनुष्का प्रथम, आशुतोष कुमार द्वितीय एवं कृति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 4 में माही कुमारी प्रथम, अदिति कुमारी द्वितीय एवं कान्हा कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 5 में आराध्या कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 6 में आंचल कुमारी प्रथम स्थान पर रहीं और पूरे विद्यालय में टॉपर बनीं, जबकि प्रिया कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार अधिकांश छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संतोषजनक प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर प्राचार्या समीक्षा तिवारी ने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के आपसी सहयोग से ही बच्चों का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अध्ययन और सकारात्मक माहौल बच्चों को सफलता की ओर ले जाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से बच्चों के प्रति निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग बनाए रखने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह के सहयोग की अपेक्षा जताई।





