मिस कॉल से शुरू हुआ प्यार, 300 KM दूर से भागकर आई प्रेमिका, फिर हुआ झगड़ा और पहुंची पुलिस




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मधुबनी जिले की युवती को मिस काॅल से पनपे प्यार में अपने प्रेमी से मिलने घर से भागकर करीब तीन सौ किलोमीटर दूर रोहतास जिला के दावथ पहुंच गई। दावत पहुंचने के पहले ही प्रेमी और प्रेमिका बाइक द्वारा बक्सर स्टेशन पहुंच गए। प्रेमी जोड़े के संदिग्ध रूप से लड़ते-झगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी और युवक को अपने साथ ले गई। किशोरी की खराब हालत देख सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।








इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के लौकही थाना क्षेत्र की एक किशोरी का रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के अमरजीत ठाकुर से मिस कॉल के सहारे संपर्क आयी। दोनों के बीच दो वर्षों तक बातचीत होती रही। इसी बीच किशोरी प्रेमी से मिलने के लिए स्कूल जाने के बहाने घर से निकल गई। किशोरी ट्रेन से आरा पहुंची। आरा पहुंचने की जानकारी प्रेमी को देते हुए दावथ के लिए बस में सवार हो गई। बताया जाता है कि अमरजीत पीरो में ही किशोरी को बस से उतार बाइक से लेकर बक्सर पहुंच गया। बक्सर में युवक ने अपने एक साथी को बुलाया। तीनों रेलवे स्टेशन के समीप मैदान में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। इसी दौरान किशोरी बेहोश होकर गिर गई।




तीनों को आपस में झगड़ते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 को दी। पुलिस मौके पर पहुंच अमरजीत और किशोरी को अपने साथ ले लिया। किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की जानकारी मधुबनी पुलिस को दी गई। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। मधुबनी पुलिस के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

