राजपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौत दूसरा की हालत गंभीर




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवढिया गांव के बधार में सोमवार को दोपहर बाद आये बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रेम जीवन राम के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार एवं माधव राम का 30 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार राम गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों द्वारा सीएचसी राजपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने किशोर अंकुश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वही प्राथमिक उपचार के बाद अनंत कुमार राम को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।







घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद तेज आंधी आ गया। इस समय यह दोनों आम के बगीचे की तरह आम चुनने के लिए जाने लगे। जैसे ही वह बगीचे के नजदीक पहुंचे तभी अचानक तीव्र मेघ गर्जन व आंधी का झोंका आया और कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में दोनों आ गए। उसी समय यह दोनों बेसुध होकर गिर पड़े। कुछ दूर पर मौजूद लोगों ने देखते ही जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। तुरंत घटनास्थल पर सैकड़ों की तादाद में लोगों की बड़ी इकट्ठा हो गई। और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर की टीम ने तत्काल एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे का इलाज शुरू कर दिया।

मौत की सुचना मिलते ही मृतक किशोर की माँ का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल मृतक के परिजन को मुखिया प्रतिनिधि संजय सिंह के तरफ से कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत सहायता राशि दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेंज दिया है। बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने आम जनों को सुझाव देते हुए अपील किया की मौसम विभाग के तरफ से जारी अलर्ट के बाद लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कभी भी अचानक खराब मौसम होने पर वर्षा होने पर जो व्यक्ति जहां है। वही किसी मजबूत छत वाले घर के आसपास ठहर जाना चाहिए। किसी ऊंचे पेड़ या खाली जगह पर ना रुके।

