OTHERS

विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर स्लम एरिया में दी गई जानकारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष प्रधान जिला जज हर्षित सिंह के मार्ग दर्शन में ‌‌विधिक सेवा प्राधिकार सचिव नेहा दयाल निर्देशानुसार युनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे प्रतिवर्ष 12 दिसंबर को मनाया जाता है और ‌इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा बढ़ावा दिया जाता है। जिसमें सभी देश को अपने नागरिकों को सस्ती गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने का आह्वान किया गया।

 

इस अवसर पर एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पैनल अधिवक्ता जितेंद्र कुमार, पीएलवी  शिव दयाल पांडे के साथ शांति नगर एवं स्लम एरिया में  हेल्थ संबंधी जानकारी दी गई। प्रदूषण सिर्फ मनुष्यों के लिए ही नहीं, बल्कि हमारी प्रकृति के लिए भी खतरनाक है। स्वस्थ और स्वच्छ प्रकृति मानव जीवन का आधार है।

 

प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है। ऐसे में इसका दोहन हमारे जनजीवन को प्रभावित कर सकता है इस दौरान रास्ते में मिलने वाले सभी लोगों को  विशेष लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत से होने वाले फायदे के बारे में उन्हें अवगत कराया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button