दिव्यभारत ट्रस्ट की महिला अधिकार इकाई ने बोक्सा और एकडेढ़वा में किया कम्बल वितरण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
दिव्यभारत ट्रस्ट की महिला अधिकार इकाई (माई) ने ग्राम बोक्सा और एकडेढ़वा में अजय कुमार उर्फ विनय कुशवाहा के सौजन्य और माई की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनैना यादव के नेतृत्व में लगभग 600 सदस्यों के बीच कंबल वितरण कर ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की मदद की।








इस अभियान में ग्राम बोक्सा और एकडेढ़वा के सभी सदस्यों को माई से जोड़ने का कार्य हेमवती देवी, फूलवंती, और तेतरी देवी एवं रविता देवी ने किया। पूरे कार्यक्रम को माई की जिला अध्यक्ष मीरा सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग से सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। उनके प्रयासों के कारण माई ने बहुत कम समय में 1000 सदस्यों का आंकड़ा छूने में सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनैना यादव ने बताया, “हमारा उद्देश्य केवल मदद पहुंचाना नहीं, बल्कि महिलाओं को शिक्षा और रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। माई इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।”



विनय कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा, “महिलाओं को सशक्त बनाना मेरा प्राथमिक लक्ष्य है। जो भी आवश्यक होगा, मैं करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। महिला शक्ति को सशक्त करना ही समाज के विकास का मार्ग है, दिव्यभारत ट्रस्ट और महिला अधिकार इकाई (माई) की यह पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणा बन रही है। मौके पर प्रकाश कुमार, विकास कुमार, सूर्यनाथ यादव सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शामिल सभी ने इस प्रयास की सराहना की और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

