OTHERS

ज्योतिषाचार्य पंडित द्वीप नारायण द्विवेदी की 10वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
गुरुवार को चरित्रवन स्थित मनोहर मिल हाता परिसर में महान ज्योतिषाचार्य एवं चूड़ामणि पुरस्कार से सम्मानित पंडित द्वीप नारायण द्विवेदी की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कामेश्वर पांडेय ने की, जबकि संचालन बजरंगी मिश्रा द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत पंडित द्विवेदी के तैल चित्र पर माल्यार्पण से हुई। उनके पुत्र राम प्रसन्न द्विवेदी ने सबसे पहले पुष्प अर्पित कर अपने पिता को नमन किया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कामेश्वर पांडेय ने पंडित द्विवेदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “पंडित द्विवेदी जी ज्योतिष और कर्मकांड के ऐसे प्रकांड विद्वान थे, जिनकी विद्वता को बनारस से लेकर मिथिला तक के विद्वान स्वीकार करते थे। उनके ज्ञान का कोई सानी नहीं था।”

 

वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे बजरंगी मिश्रा ने कहा कि “पंडित जी हर जटिल से जटिल विवाद का समाधान शास्त्रीय प्रमाणों और अपने गहन ज्ञान के आधार पर करते थे। उनकी निर्णय क्षमता और विद्वता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।” इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में धनु लाल प्रेमातुर, पीडीएस अध्यक्ष श्रीकृष्ण चौबे, चौसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा रमण पांडेय, शिवाकांत मिश्रा, गुप्तेश्वर चौबे, अजय पांडेय, अशोक पांडेय, बबन उपाध्याय, विकास उपाध्याय, सुधीर चौबे, धनजी पांडे सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन पंडित द्विवेदी के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button