आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : 9 अप्रैल को बक्सर आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट, 4 बड़ी कंपनियां लेंगी इंटरव्यू
सुजुकी मोटर्स, डिक्सन टेक्नोलॉजी सहित चार कंपनियां करेंगी भर्ती; सुबह 10 बजे तक सभी प्रमाण पत्र के साथ पहुंचे अभ्यर्थी


न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में आगामी 9 अप्रैल 2026 को भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य मो० मसूद रशीद द्वारा दी गई है।
इस प्लेसमेंट ड्राइव में देश की चार प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें Suzuki Motors Gujarat, Dixon Technology India Pvt. Ltd. (Noida, UP), Dhoot Transmission (Manesar, Gurugram, Haryana) & Rastogi Industries Limited (Rajnandgaon, Chhattisgarh) शामिल हैं। ये कंपनियां विभिन्न ट्रेड के आईटीआई पास अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। प्राचार्य ने बताया कि यह आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं के लिए एक बेहतर रोजगार अवसर है, जहां उन्हें सीधे प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी पाने का मौका मिलेगा। उन्होंने सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर समय से पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
कैंपस प्लेसमेंट में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 9 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे तक आईटीआई बक्सर परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ लाने वाले आवश्यक दस्तावेज में :
* आधार कार्ड
* पैन कार्ड
* बायोडाटा (Resume)
* पासपोर्ट साइज फोटो
* सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी अपने दस्तावेजों की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।





