POLITICS

जदयू के जिला सम्मेलन में 2025 विधानसभा चुनाव का हुआ आगाज

कार्यकर्ता गांव गांव जाकर 20 वर्षों की उपलब्धियां गिनाएं : वशिष्ठ नारायण सिंह 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिला जनता दल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन नगर भवन बक्सर में जिलाध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसका संचालन मोहन चौधरी ने किया। कार्यक्रम में बिहार के कई केंद्रीय मंत्री एवं दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह उर्फ दादा एवं केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी, अल्पसंख्यक कल्याण के मंत्री जमा खान, राष्ट्रीय महासचिव संगठन मनीष वर्मा, मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार एवं मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता  एवं कई विधानसभा प्रभारी और यहां के कई प्रदेश के प्रभारी एवं जिला के सभी नेता सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए दादा वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन 2025 का चुनावी आगाज है। हमारे जितने भी कार्यकर्ता यहां मौजूद हैं। उनको हम यही संदेश दे रहे हैं कि, आप गांव-गांव जाकर नीतीश कुमार के विकास की चर्चा करें। 20 वर्षों में बिहार का जितना विकास हुआ है, आप लोग सभी लोग देख रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने भी नीतीश कुमार के विकास की चर्चा की और उन्होंने कार्यकर्ताओं को आवाहन किया कि अब 2025 दूर नहीं है। हम लोगों को नीतीश कुमार के विकास की हर जगह चर्चा करनी चाहिए। कार्यक्रम में हर प्रखंड और पंचायत के  जनता दल यू के कार्यकर्ता  बहुत सारी संख्या में आए थे।

 

सम्मेलन में मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में सभी पर प्रकोष्ठ के लोगों के साथ व्यवसायिक प्रकोष्ठ की टीम के लोगों की संख्या देखने को मिली। इस कार्यक्रम में डुमरांव की पूर्व प्रत्याशी अंजुम आरा, संजय सिंह व व्यवसाई प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज मानसिंहका, राघवेंद्र उज्जैन, संजय सिंह राजनेता, प्रभु नाथ गोंड, विनोद ठाकुर, जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, लाल सिंह, विनोद राय, राजकुमार शर्मा, विनोद सिंह यादव, संतोष चौधरी,सुरेंद्र कुशवाहा ,धर्मेंद्र ठाकुर ,भोला यादव, हींग मणि देवी , प्रीती पटेल, दुर्गावती देवी,राजेश कुशवाहा कार्यालय प्रभारी ,ध्रुव वर्मा, संजय चौधरी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी नगर अध्यक्ष एवं सभी कार्यक्रम प्रभारी सभी प्रकोष्ठों अध्यक्ष एवं हजारों संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button