POLITICS

जदयू मीडिया सेल के प्रदेश महासचिव बने श्याम वर्मा, लोगों ने दी बधाइयां 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल ने अपने 51 सदस्यीय प्रदेश कमिटी का घोषणा किया है। जिसमें  शाहाबाद रेंज से श्याम वर्मा को प्रदेश महासचिव का दायित्व दिया  गया।

 

श्याम वर्मा ने बताया कि वो राजनीति की शुरुआत छात्र संगठन से किए और कई जिम्मेदारी को निर्वहन किए उसके बाद युवा में मुख्य प्रवक्ता, उपाध्यक्ष, प्रदेश महासचिव के पद पर भी कार्य कर चुके है। इस बार पार्टी ने उनके कार्यकुशलता को देखते हुए प्रदेश महासचिव का पद पर मनोनीत किया है। मैं अपने अंतः दिल से बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, बिहार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला एवं पार्टी के सभी सम्मानित वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन के हित में हर कदम उठाने के लिए सदैव तत्पर है रहूंगा।

 

श्याम वर्मा को मीडिया सील के प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर जिले के नेताओ ने उन्हें बधाई दिया है, जिसमे जिला महासचिव जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता कमलेश सिंह, वरिष्ठ नेता राजकुमार शर्मा, किसान के प्रदेश उपाध्यक्ष सिदेश्वर चौधरी, जिला महासचिव विमलेन्द्र पांडे, जिला प्रवक्ता जयेंदर संतोष चौधरी, युवा प्रदेश सचिव अमित कुमार, युवा प्रदेश प्रवक्ता अजीत दुबे, जिला सचिव अनिरुद्ध तिवारी, अतिपिछड़ा के जिला अध्यक्ष विवेक प्रजापति, रविकांत कुशवाहा, संदीप ठाकुर, आनंद प्रधान, राजीव सिंह, चंदन पटेल समेत अन्य शामिल है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button