कार्तिक पूर्णिमा पर जाम रहा पूरा शहर, दस बजे से तीन बजे तक सभी सड़कों पर रेंगते रहे वाहन
हवा हवाई हुआ अधिकारियों का निर्देश, भारी वाहनों का शहर में प्रवेश बना जाम का कारण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान के लिए शहर में लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, एक दिन पूर्व या देर रात शहर में पहुंचे श्रद्धालु और शहरवासी सुबह में गंगा स्नान कर वापस आ गए। लेकिन जैसे ही दिन के दस बजा सुदूर गांव देहात और अन्य जिलों से लोगों का पहुंचना आरम्भ हुआ जाम बढ़ता गया जो ग्यारह बजते बजते विकराल रूप ले लिया और शहर की सभी सड़कों पर वाहन रेंगने लगे।







नगर के स्टेशन रोड की स्थिति सबसे भयावह रही जो पुलिस चौकी से स्टेशन तक पूरी तरह जाम रहा। ट्रेन पकड़ने जाने वाले लोगों को पैदल ही जाना पड़ रहा था। जब शहर पूरी तरह जाम हो गया तो लगभग साढ़े 12 बजे के बाद नगर थनाध्यक्ष स्वयं पुरे दल बल के साथ सड़क पर उतर गए जिसके बाद यातायात प्रभारी भी सक्रीय हुए तब लगभग ढाई तीन घंटे की मेहनत के बाद जाम पर नियंत्रण किया गया।



जिला मुख्यालय में हर गंगा स्नान या किसी भी बड़े आयोजन के दौरान जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन द्वारा बैठक कर निर्देश जारी किया जाता है की शहर में चार पहिया वाहन के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगेगा लेकिन उसका पालन नहीं होना समस्या का बनता है। जैसा की आज देखने को मिला। शहर में ट्रेक्टर और बस ट्रक कर जाना मुख्य कारण बना।
वीडियो देखें :

