OTHERS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में विधिक जागरूकता कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित

प्रधान जिला जज काजल झाव ने कहा— हर पीड़ित महिला को मुफ्त कानूनी सहायता देने के लिए प्राधिकार सदैव तैयार

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाव, संघ सचिव विन्देश्वरी पांडेय द्वारा राष्ट्रीय गीत के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनुपमा सिंह ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत कर किया। कार्यक्रम का संचालन न्यायिक पदाधिकारी आंचल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला जज काजल झाव ने अपने संबोधन में कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हर उस महिला के साथ खड़ा है जिसे समाज, कार्यस्थल या किसी भी क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या या अन्याय का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाएं निसंकोच प्राधिकार कार्यालय में आकर अपनी समस्या रख सकती हैं, जहां उन्हें विधि से संबंधित सभी प्रकार की कानूनी सहायता निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

 

कार्यक्रम के दौरान विधिक सेवा के उद्देश्यों को पूरा करने में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिवक्ताओं और न्यायिक कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पूरे विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन महिलाओं के योगदान को सम्मान देने का अवसर है। नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है और वह जीवनदायिनी है।

कार्यक्रम में उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने महिलाओं से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी। इस क्रम में अवर न्यायाधीश सुधांशु पांडे ने घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005 के बारे में जानकारी दी। वहीं जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सोनेलाल रजक ने दहेज निषेध अधिनियम 1961 पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अमित कुमार शर्मा ने पोक्सो एक्ट 2012 से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी, जबकि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अनुपमा कुमारी ने महिलाओं के यौन उत्पीड़न से बचाव और संबंधित कानूनों के बारे में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में कार्यालय कर्मी दीपेश कुमार, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, मनोज कुमार रवानी, पैनल अधिवक्ता आरती राय, संजय कुमार चौबे, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, विवेक कुमार गुप्ता, कविंद्र पाठक सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button