OTHERS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चुरामनपुर हाई स्कूल में जिला स्तरीय निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चुरामनपुर हाई स्कूल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार शिक्षा परियोजना, बक्सर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

प्रतियोगिता का मुख्य विषय “महिला उत्थान एवं महिला के संघर्ष” रखा गया था। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी चित्रात्मक कला के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष, उनके योगदान तथा समाज में उनके सशक्तिकरण को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण, समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके अधिकारों पर अपने विचार व्यक्त किए। निबंध प्रतियोगिता में खुशी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पूजा कुमारी ने द्वितीय तथा प्रशंसा सिन्हा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

इसी प्रकार पेंटिंग प्रतियोगिता में सृष्टि भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सगुन गुप्ता द्वितीय तथा निहफत खातुन तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को शिक्षकों द्वारा बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने छात्राओं को महिला शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व के बारे में बताया तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश देने का अवसर है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सुनीता कुमारी, ज्योत्सना सिंह, पुतुल कुमारी, रवि कुमार, नंदकिशोर सिंह, रोहित कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button