OTHERS

अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता दीक्षा सिंह का बक्सर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जॉर्जिया के बटूमी में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीतकर भारत का झंडा बुलंद करने वाली बक्सर की बेटी वुशु खिलाडी दीक्षा सिंह का अपने मातृभूमि बक्सर पहुंचने पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ और एक भव्य विजय जुलूस शहर में निकाला गया।

 

ज्ञात हो की जिले की बेटी दीक्षा सिंह अंतर्राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद पहली बार अपनी जन्मभूमि बक्सर रेलवे स्टेशन मगध एक्सप्रेस से पहुंची जहां सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ए के सिंह के साथ दीक्षा की बड़ी बहन वूशु खिलाडी निधि सिंह, पिता बलवंत सिंह, कांग्रेस नेता सत्येंद्र ओझा समेत हजारों की संख्या में लोग फूल माला, बुके और अंगवस्त्र से उसके स्वागत में खड़े थे। दीक्षा ने इंडोनेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीत देश का नाम को गौरवान्वित किया है।

 

 

खेल जगत के लोगों को मनोबल में चार चांद लगाने के लिए और बिटिया के मनोबल को और ज्यादा बढ़ाने के नगर में भव्य यात्रा निकाली गयी। स्वागत जुलुस रामेश्वर नाथ मंदिर पंहुचा जहां दीक्षा ने पूजा अर्चना किया। जिसके बाद पीपी रोड, मुनीब चौक, मेन रोड, मॉडल थाना, कलेक्ट्रेट रोड होकर इटाढ़ी रोड होते हुए महदह पहुंची जहां बिटिया दीक्षा का भव्य स्वागत किया गया।

वीडियो में देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button