OTHERS

भारत की सनातन परंपरा विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का देती है संदेश: गुप्तेश्वर जी महाराज

बाबा नगर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
शहर के बाबा नगर बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 जगदगुरु स्वामी गोविंदाचार्य गुप्तेश्वर जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रामनाथ ओझा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वृज किशोर तिवारी व मंच संचालन गिरीश कुमार द्विवेदी ने किया।

 

सम्मेलन की प्रस्तावना जय शंकर पांडेय ने प्रस्तुत की। आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वही समरसता का संदेश देते हुए समिति ने सफाई कर्मियों को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि समाज की एकता, समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा विश्व को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक सद्भाव के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित और जागरूक होता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है।

 

उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। वहीं विशिष्ट अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष केवल एक संगठन का उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। इस दौरान हवन पूजन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र प्रसाद ने आभार ज्ञापन किया।

मौके पर जिला प्रचारक अभिषेक भारती, शंभुनाथ पांडेय, उमाशंकर पांडेय, संतोष उपाध्याय, संजीत कुमार, अजीत कुमार, अजीत पांडेय, रामदेव ओझा, अवधेश पांडेय, अवध बिहारी ओझा, विकेश कुमार, भोला सिंह, अभय पांडेय, देवेश कुमार, अभिनव कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button