OTHERS

बक्सर में ‘इंडिया मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक’ का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधा

मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों मरीजों की उमड़ी भीड़, बनारस के न्यूरो सर्जन डॉ पी एस वर्मा समेत कई विशेषज्ञ देंगे नियमित सेवा

न्यूज़ विज़न। बक्सर 
शहर के जेल पइन रोड स्थित इंडिया मल्टी स्पेशलिटी क्लीनिक का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बनारस के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ पी एस वर्मा, डॉ एसटी आलम, डॉ रितिका सिंह एवं डॉ मनिकेश प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्लीनिक का शुभारंभ किया।

 

उद्घाटन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य व्यक्ति एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। इस मौके पर एक मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। क्लीनिक के प्रबंधक मोहम्मद कैफ उर्फ गुड्डू ने बताया कि अब जिलेवासियों को एक ही छत के नीचे आधुनिक और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के दिन मरीजों के लिए फ्री पैथोलॉजी जांच की भी व्यवस्था की गई थी, जिससे जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली।

 

कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि बनारस के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉ पी एस वर्मा अब नियमित रूप से यहां अपनी सेवा देंगे। स्वास्थ्य शिविर में सबसे अधिक भीड़ न्यूरो से संबंधित मरीजों की देखी गई, जिससे क्षेत्र में विशेषज्ञ न्यूरो उपचार की आवश्यकता स्पष्ट रूप से सामने आई। इसके अलावा क्लीनिक में अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं देंगे। डॉ अमृत राज, डॉ तूलिका सिंह एवं हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ विकास कुमार दुबे प्रत्येक बुधवार को मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।

स्थानीय लोगों ने क्लीनिक के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह क्लीनिक जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button