OTHERS

आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश के विरोध में आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ ने किया प्रदर्शन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ राज्य कमेटी के निर्णय अनुसार शुक्रवार को सदर प्रखंड के द्वारा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के समक्ष विशाल रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिसके उपरांत मीरा देवी की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित किया गया। जिसका संचालन राज्य उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए राज्य उपाध्यक्ष ने कहा कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर पर अत्यधिक कार्य बोझ लाद कर दमन की कार्रवाई करने का मन बना रही है तभी तो तकनीकी रूप से प्रशिक्षित आठवीं पास आशा कार्यकर्ता के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने एवं पारिवारिक सर्वे कर उसे भाब्या पोर्टल पर अपलोड करने का आदेश कर रही है, आशा कार्यकर्ता का कार्य लाभुकों को संस्थान स्तर पर पहुंचना है गाइडलाइन के अनुसार जो कार्य आवंटित है उसके अतिरिक्त भी कई सामाजिक कार्यक्रमों में बिना प्रोत्साहन राशि के कार्य कराया जाता है। जिसे आशा संपादित करती है लेकिन आयुष्मान कार्ड बनाने तथा भाब्या पोर्टल पर अपलोड करने जैसे तकनीकी कार्रवाई में वे सक्षम नहीं है। इसलिए प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या उपकेंद्रों पर डाटा ऑपरेटर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के द्वारा इस कार्य का संपादन कराया जाए। आशा कार्यकर्ता लाभुकों को उसे केंद्र तक लाने का कार्य करेंगी आगे कहा कि आशा एवं आशा फैसिलिटेटर के विगत हड़ताल के दौरान किए गए समझौते के अनुसार राजनीति से ₹1000 के बजाय ₹2500 की राशि पारितोषिक शब्द को मानदेय में बदलते हुए किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि यदि अभिलंब किए गए समझौते को लागू नहीं किया गया तो आयुष्मान कार्ड बनाने और भब्या पोर्टल पर अपलोड करने जैसी तुगलक की फरमान को वापस नहीं लिया गया तो बाध्य होकर बिहार राज्य आशा एवं आशा फैसिलिटेटर संघ अपने बैनर के तले राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेगा तथा पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा। आशा एवं आशा फैसिलिटेटर समझे तमाम कार्यक्रमों में बिहार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। सभा को नीतू कुमारी, मालती देवी, माया देवी, पुष्पा देवी, अर्चना श्रीवास्तव, कुंती देवी, आशा देवी, सीमा देवी, अनिता कुमारी आदि ने संबोधित किया तथा बीसीएम प्रिंस कुमार सिंह ने भी उनकी मांगों का समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button