OTHERS

हिन्दू संस्कृति केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पूर्ण पद्धति है

वेदशिरा मुनि आश्रम, मुसाफिरगंज के प्रांगण में दिव्य जागृत हिन्दू सम्मेलन हुआ आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
सांस्कृतिक जागरण, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय चेतना का सशक्त संदेश देने हेतु वेदशिरा मुनि आश्रम मुसाफिर गंज के प्रांगण में दिव्य जागृत हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में सैंकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, महिलाओं, युवाओं एवं विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर इसे जनजागरण का सफल मंच बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाह दक्षिण बिहार राजेंद्र, सुप्रसिद्ध कथा वाचक श्री कृष्णनंद शास्त्री जी पौराणिक, सुप्रसिद्ध कथा वाचक रामनाथ ओझा जी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र में संघ के प्रांत कार्यवाह दक्षिण बिहार राजेंद्रजी ने भारत की सनातन संस्कृति की महानता, हिन्दू जीवन दर्शन की वैज्ञानिकता तथा विश्व कल्याण की भावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना ही मानवता के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करती है।

 

सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों पर जोर देते हुए कहा कि हिन्दू संस्कृति केवल एक आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पूर्ण पद्धति है। उन्होंने समाज को अपनी परम्पराओं, संस्कारों और आध्यात्मिक धरोहर पर गर्व करने का संदेश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार व्यवस्था, संस्कारयुक्त जीवन, गुरु-शिष्य परम्परा और प्रकृति के प्रति श्रद्धा हिन्दू संस्कृति की विशिष्ट पहचान हैं। कृष्णनंद शास्त्री पौराणिक ने युवा शक्ति को आगे आने का आह्वान किया। रामनाथ ओझा ने कहा की सांस्कृतिक जागरण और धर्म शिक्षा का प्रसार गौ-संरक्षण, शास्त्र के तरीके से जीवन जीने का तरीका ही वास्तविक रूप में हिंदुत्व है। इसकॉन के मनोहर दास जी ने समाजिक अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण अभियान परिवार व्यवस्था और संस्कार निर्माण की बात कही। आयोजन समिति के संयोजक पुनीत सिंह ने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संतों, अतिथियों, स्वयंसेवकों, सहयोगियों, जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

कार्यक्रम को संघ के अवधेश पाण्डेय, विश्व हिन्दू परिषद के कन्हैया पाठक, समाजिक कार्यकर्त्ता विष्णु राम, विहिप के सिद्धनाथ मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। मौके पर जय तिवारी, शशि गुप्ता, बृजमोहन वर्मा, विनय उपाध्याय, प्रहलाद मिश्रा, राजेंद्र गुप्ता, बृज राज दुबे, दुर्गेश विद्रोही, उदय पाठक, तेजप्रताप छोटे,अरविन्द चौबे, संतोष पाण्डेय,राजेश चौरसिया, पवन चौरसिया, मुकतेश्वर पाण्डेय आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button