RELIGION

हजरत को किया याद : त्याग और बलिदान के पर्व मुहर्रम पर निकला भव्य ताजिया व अखाड़ा जुलूस

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में त्याग, बलिदान, मातम और सच्चाई का पर्व मुहर्रम को लेकर शहर से लेकर के गांव तक शांतिपूर्ण माहौल के साथ सम्पन्न हो गया। चारो तरफ या अली या हुसैन की गूंज से वातावरण गुंजायमान था। शहर के सराय फाटक, दर्जी मोहल्ला, कोइरपुरवा, सोहनी पट्टी, मच्छरहट्टा पुल, गजाधर गंज, मुसाफिर गंज नालबंद टोली समेत अन्य अखाड़ों से भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया।

 

मुहर्रम जुलूस में मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ साथ विभिन्न धर्म के लोग भी शामिल हुए। लाठी डंडा, आग चक्र सहित कई करतब दिखाए। कहा जाता है कि हजरत इमाम हुसैन अपने परिवार के साथ कर्बला के मैदान में शहीद हाे गए थे। लेकिन बातील के आगे अपने सिर नहीं झुकाया। इस्लाम को मानने वाले लोग हजरत हुसैन के याद में जुलूस के साथ मैदान-ए-जंग का दृश्य बड़े ही आकर्षक और अनोखे अंदाज में पेश किया। सभी अखाड़ा कमेटियों ठठेरी बाजार इकठ्ठा हुई जहा से बक्सर होटल के समीप पहुंच संपन्न हुआ।

 

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम, अधिकारी खुद रहे मौजूद जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किए गए थे। अपर थानाध्यक्ष रमन राउत सहित अन्य पदाधिकारी शांति व्यवस्था बनाने में लगे थे। जुलूस के साथ समुदाय के लोगों ने सजी हुई ताजिया को लेकर चल रहे थे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button