ACCIDENT

तिलक समारोह में जा रही स्कॉर्पियो की हुयी टक्कर, एक कि मौत आधा दर्जन घायल 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपुरा गांव समीप सोनरा के बर के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो आगे चल रही स्कार्पियो में टक्कर मार दिया जिसमे एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक किशोर घायल हो गए। जिन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़का राजपुर निवासी श्रीराम यादव की पुत्री का तिलक शेरपुर जा रहा था। रविवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे तेज रफ्तार दो स्काँर्पियो टक्कर हो गई। जिसके बाद अफरातफरी मच गया घटना की जानकारी के बाद तुरंत ग्रामीण इकट्ठा हो गए सभी लोग बचाव कार्य में लग गए। स्थानीयों लोगों के द्वारा घायलों को निजी अस्पतालों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमरी भेजा गया। जिसमें एक 13 वर्षीय अंश यादव नामक किशोर का मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में सुजीत यादव पिता अर्जुन यादव, विशाल यादव पिता राधेश्याम यादव, संजय यादव पिता ह्दयानंद यादव, जितेंद्र यादव पिता भजन यादव, अर्जुन यादव पिता ह्दयानंद यादव, रोशन यादव प्रकाश यादव घायल हैं जिनका इलाज चल रहा हैं।

 

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया की बड़का राजपुर से शेरपुर तिलक श्रीराम यादव की लड़की का जा रहा था। इसी बीच नगरपुरा गांव के समीप तेज रफ्तार स्काँर्पियो ने अगले स्कार्पियो को पिछे से टक्कर मार दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button