OTHERS

गायत्री शक्तिपीठ, बक्सर के तत्वावधान में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, सेवा और करुणा का संदेश

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
गायत्री शक्तिपीठ, बक्सर के तत्वावधान में भगवती महिला मंडल, बक्सर द्वारा सिविल लाइन्स क्लब के प्रांगण में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में जरूरतमंद व्यक्तियों एवं महिलाओं को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से बचाव का सहारा दिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान गायत्री शक्तिपीठ, बक्सर के मुख्य ट्रस्टी श्री रामानंद तिवारी ने कहा कि सेवा, सहयोग और करुणा ही गायत्री परिवार की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सहायता करना ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य है और इसी भावना के साथ गायत्री परिवार लगातार सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय है। वहीं भगवती महिला मंडल की मुख्य संचालिका भारती जायसवाल ने कहा कि महिला मंडल भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी। उन्होंने बताया कि महिला मंडल का उद्देश्य केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना भी है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके।

 

कार्यक्रम में उपस्थित श्यामला पाठक ने अपने विचार रखते हुए कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस तरह के कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल जरूरतमंदों को राहत मिलती है, बल्कि समाज में सेवा और संवेदना की भावना भी मजबूत होती है। इस अवसर पर शोमा चौबे, संगीता सिंह, रीना राय, संगीता केसरी, रीता केसरी, वंदना सिंह, सीमा गुप्ता, रीता गुप्ता, नीलम सहाय, सरोज दूबे, निलम राय, रविन्द्र मिश्रा सहित भगवती महिला मंडल के अन्य सदस्यों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अंत में आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिलती रहे और समाज में सकारात्मक संदेश जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button