OTHERS

मकर संक्रांति पर मैत्री भोज, कम्बल वितरण व नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

मकर संक्रांति एवं रामलाल प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नगर के आईटीआई मैदान में चूड़ा दही मैत्री भोज सह कंबल वितरण एवं नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री सह् बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया एवं मंच का संचालन दुर्गेश उपाध्याय ने किया।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए अमित पांडे ने कहा कि मैं हमेशा बक्सर का बेटा बन के बक्सर के लोगों की सेवा करता रहूंगा मैं हर सुख दुख में बक्सर की जनता के साथ खड़ा रहूंगा। बक्सर भाजपा के सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का सम्मान अमित पांडे के द्वारा अंग वस्त्र और उसे माला से किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे बुजुर्ग असहाय एवं दिव्यांग, महिला को कंबल वितरित किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक कन्हैया पाठक, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष बलराम कुशवाहा, लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जदयू के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार, राजवंश सिंह, कतवारू सिंह, पूनम रविदास, मीना सिंह कुशवाहा, इंदु देवी, मनोज पांडे, अनिल पांडे, मिठाई सिंह, दिनेश सिंह, लाला सिंह, संजय सिंह राजनेता, पारस मिश्रा, धनंजय मिश्रा, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, श्रीकांत तिवारी, आजाद सिंह, शीला त्रिवेदी, विवेक चौधरी, अभिनंदन सिंह, रेड क्रॉस  सचिव श्रवण तिवारी, अनिल दुबे, अमित मिश्रा, सौरभ तिवारी, राहुल दुबे, निशिकांत पांडे, सौरव चौबे, विकी पांडे, अनिल राणा, मोहित तिवारी, अंकित पांडे, अभिषेक मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button