CRIME

फ्रेंचाइजी देने के नाम पर महिला के साथ धोखाधड़ी, एफआईआर दर्ज 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

फ्रेंचाईजी देने के नाम पर शहर की एक महिला के साथ  वेदा प्वाईंट के अधिकारीयों द्वारा धाेखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला ने मामले काे लेकर नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के चीनी मिल मोहल्ले में रहने वाले सुनील कुमार पाठक का संपर्क काफी दिनों से बरुणा गांव के शिक्षक धनजी सिंह के साथ था। शिक्षक ने उन्हें वेदा कंपनी के फ्रेंचाइजी दिलाने की बात कह कंपनी के कुछ कर्मियों से संपर्क कराया। महिला कंपनी के कर्मियों के बात पर भरोसा कर डेढ़ लाख रुपए कंपनी के खाता में जमा कर दी। कंपनी ने महिला से वादा किया कि प्रत्येक माह पंद्रह हजार रुपए उन्हें मिलेगा। कंपनी ने अपने वादे के मुताबिक दाे माह तक महिला काे पंद्रह हजार रुपए भी दी। इसके बाद कंपनी ने न कोई प्रोडक्ट दिया और न ही पैसा दिया गया। महिला ने कई बार इसे लेकर कंपनी के अधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन काेई फायदा नही हुआ। थक हार कर पीड़ित महिला ने शिक्षक धनजी सिंह, शमशाद अहमद, उरुज अली, नीरज वर्मा, माेहम्मद फैजान, मुकेश कुमार त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button