RELIGION

चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ की हुयी पूर्णाहुति 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट की ओर से शहर के जेल पाइन रोड आईटीआई मैदान में चल रहे चार दिवसीय विराट 108 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति हो गयी। समापन के दिन भी यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। शांतिकुंज, हरिद्वार से आई टोली ने गायत्री महायज्ञ की विशेषता और महत्व के बारे में जानकारी दी।

 

श्रद्धालुओं ने यज्ञ के अंतिम दिन भी हवन कुण्ड में आहुति दी। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से यज्ञ स्थल गूंजता रहा। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के ट्रस्टी रामानंद तिवारी ने बताया कि महायज्ञ में महायज्ञ में पुंसवन, नामकरण, चूड़ाकर्म, अन्नपराशन, विद्यावरण, उपनयन, दीक्षा समेत सोलह संस्कार संपन्न कराया गया है।   समापन के दिन शांतिकुंज, हरिद्वार से आई टोली ने संगीतमय प्रज्ञा पुराण कथा के माध्यम से जीवन जीने की कला का पाठ पढ़ाया। उत्सवी माहौल में महायज्ञ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button