OTHERS

अग्निकांड पीड़ितों के लिए मानवता की मिसाल बने रोटरी बक्सर व मानवाधिकार संगठन

मझरिया गांव के पांच परिवारों को कंबल व आर्थिक सहायता, हर संभव सहयोग का दिया भरोसा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मझरिया गांव में हुए भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों के घर जलकर राख हो जाने से भारी जान-माल की क्षति हुई। इस दुखद घटना के बाद रोटरी क्लब बक्सर एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन, बक्सर ने संयुक्त रूप से पीड़ित परिवारों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

 

मौके पर पहुंचकर रोटरी बक्सर के अध्यक्ष एवं मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन के बिहार सचिव डॉ. दिलशाद आलम के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों को कंबल एवं आर्थिक सहायता (चेक) प्रदान की गई। इस दौरान रोटरी सचिव साहिल तथा रोट्रैक्ट के साथियों ने भी सहयोग करते हुए परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि अग्निकांड जैसी घटनाओं से परिवारों को भारी नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे कठिन समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह आगे बढ़कर सहायता करे। उन्होंने कहा कि यह सहायता भले ही छोटी प्रतीत हो, लेकिन पीड़ित परिवारों के लिए यह बहुत मायने रखती है। हम सभी उनके साथ खड़े हैं और आगे भी ऐसे सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

 

सेवा और संवेदना का लगातार प्रयास
अपने सामाजिक कार्यों एवं चिकित्सकीय सेवाओं के माध्यम से डॉ. दिलशाद आलम लंबे समय से बक्सर की जनता की सेवा कर रहे हैं। इस अग्निकांड के बाद उनकी संस्था का आगे आना समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना है। इस अवसर पर रोटरी बक्सर के अध्यक्ष एवं मानवाधिकार संगठन के बिहार सचिव डॉ. दिलशाद आलम, रोटरी सचिव साहिल, रोट्रैक्ट से राहुल, मनीष कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button