OTHERS

बच्चों की सलामती के लिए श्रद्धालुओं ने कराया मुंडन संस्कार

मुंडन संस्कार को लेकर रामरेखा घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

न्यूज विजन। बक्सर
बच्चों के मुंडन संस्कार के लिए शहर के रामरेखा घाट पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शुभ मुहूर्त के कारण भीड़ इतनी बढ़ी कि रामरेखा घाट मुख्य द्वार से गंगा घाट को जानेवाला रास्ता और गंगा घाट श्रद्धालुओं से पट गया। सड़क से लेकर रामरेखा घाट तक पैर रखने रखने तक की जगह नहीं बची थी।

 

मुंडन संस्कार को लेकर जिले के अलावे पड़ोसी जिला, भोजपुर, रोहतास, कैमूर एवं उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके से भी लोग पहुंचे हुए थे। श्रद्धालु ने गंगा में डुबकी लगायी तथा बच्चों का मुंडन कराकर उन्हें भी स्नान कराया। श्रद्धालुओं ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गंगा मइया की पूजा करने के बाद नाव पर सवार हो उस पार गये, जहां गंगा मइया की आराधना करने के बाद रामरेखा घाट पर लौटे तथा साथ आये सगे-संबंधियों के बीच प्रसाद का वितरण कर खुद खाये और उन्हें भी खिलाये। रामरेखा घाट पर रहने वाले पंडितों, नाविकों व उसके पास रहने वाले व्यवसायियों की आमदनी बढ़ गयी थी।

 

बता दें कि पंडितों व नाइयों के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा था। रामरेखा घाट के पंडों ने बताया कि संतान की सलामती के लिए मुंडन संस्कार कराने का रिवाज है। इस संस्कार की रस्म अदायगी से बच्चों का जीवन सुखी होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button