OTHERS

आत्मसम्मान और संघर्ष के प्रतीक थे पी. सिवन पिल्लई

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
मास्टरडे के अवसर पर बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में दिवंगत स्टेशन मास्टर पी. सिवन पिल्लई को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिल्लई सिर्फ एक स्टेशन मास्टर नहीं थे, बल्कि वे आत्मसम्मान, त्याग और साहस के प्रतीक थे।

 

वक्ताओं ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए किए गए समर्पण को याद करते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रैफिक इंस्पेक्टर विंध्याचल पाण्डेय ने की। इस अवसर पर स्टेशन मास्टर रजत सक्सेना, दिलीप कुमार सहित बक्सर स्टेशन के तकनीकी शाखा के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पिल्लई का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही कर्मचारियों के अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button